Jamshedpur : जसबीर सिंह सिरे तीसरी बार बने जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष, मनीष कुमार पहली बार महासचिव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन की चुनावी आम सभा में अगले तीन वर्षों के लिए तीसरी बार जसबीर सिंह सिरे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया जबकि मनीष कुमार एसोसिएशन का महासचिव पहली बार चुना गया। रणजीत सिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। चुनाव में शुक्रवार को जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन की चुनावी आम सभा शहर के एक रिसोर्ट में बुलाई गई थी।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : 18 अगस्त को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, समाजसेवी रानी गुप्ता तैयारियों में जुटी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

करीब 516 की संख्या में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से जसबीर सिंह सिरे को अध्यक्ष, मनीष कुमार को महासचिव और रणजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना। आम सभा के मंच का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

एसोसिएशन के पूर्व संगरक्षक धनंजय राय, सतबीर सिंह सोमू और बीरेन्द्र यादव ने एसोसिएशन की नयी कमिटी पदाधिकारियों को एसोसिएशन के हित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव रंजन सिंह, सरबजीत ग्रेवाल, सुखदेव सिंह बिट्टू, बीटू तिवारी, रत्नेश सिंह, मिराज ख़ान, अमित कुमार, जहांगीर सेख, बादल सिंह, गुंजन कुमार, मनीष ओझा, विकास कुमार, तिनकु सिंह बालक, सुजीत सिंह, पारस नाथ, चरणजीत सिंह मोनू, पिंटू सिंह, श्याम ठाकुर, कौशल किशोर, शुभम शर्मा, धीरज ठाकुर, शत्रुघ्न सिन्हा, रंजन कुमार, कौशल किशोर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर