Breaking News
Chakradharpur Division : सीनियर DCM दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज और RTI डेटा लीक, बिचौलियों व भ्रष्टाचार के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! Jamshedpur Nikhar Sablok Murder Case : युवा व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, सफेदपोश लोगों की चल अचल संपत्ति की होगी जांच Jamshedpur police : सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची पुलिस, बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री; ग्रामीणों को नक्सलवाद और नशे के खिलाफ किया जागरूक Delhi : ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਰੁੱਧ ਗਰਜਣ ਵਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਭਾਜਪਾ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਕਿਉਂ ਹੋਈ ਖਾਮੋਸ਼, ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘੇਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ Tamil Sikh Sangat : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਚੇਅਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸਰਗਰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ, ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਤਾਮਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਤਾਮਿਲ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਸੋਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ Delhi : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਉਠਾਲੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮ ਕੁਰੇਦਣ ਵਾਲੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰ ਹੁਣ ਮੁਆਫ਼ੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ : ਬੀਬੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मनमत त्याग गुरमत से जुड़ें लौहनगरी के सिख: जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह, सिंह सभा लहर के 150वें सम्मेलन का सिखों को दिया आमंत्रण

SHARE:

भगवान सिंह ने कहा जत्थेदार का जमशेदपुर आगमन गौरव के क्षण, किया जोरदार स्वागत 

जमशेदपुर।

सिखों के पांच तख्तों में से एक तख़्त श्री दमदमा साहिब के साबका (पूर्व) जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह ने जमशेदपुर के सिखों को मनमत से दूर रह गुरमत से जुड़ने का सन्देश दिया है. ज्ञानी केवल सिंह गयारह सदस्यीय टीम के साथ दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास पर थे. रविवार को सीजीपीसी कार्यालय में उन्हें टीम सहित सम्मानित भी किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न गुरुद्वारों में जनसम्पर्क किया और सिखों के अधिकारों और गुरमत विचारों से संगत को अवगत भी कराया.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह, झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, मानगो गुरुद्वारा के प्रधान हरजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह व बीबी मनप्रीत कौर समेत अन्य सदस्यों के साथ धर्म रक्षा पर गहन चिंतन-मंथन किया. भगवान सिंह ने कहा की जत्थेदार साहब का जमशेदपुर पहुँचाना गौरव का क्षण है. उनके सानिध्य में रह कर बहुत सारा धार्मिक और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित होता है.

इस मौके पर जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह को टीम के अन्य सदस्य डॉ खुशहाल सिंह, सरदार राजविंदर सिंह राही, कर्नल जगतार सिंह मुल्तानी, प्रोफेसर शाम सिंह, भाई बलबीर सिंह भट्ठल और सरदार रविंदर सिंह को सम्मानित किया गया. इनके अलावा बीबी मनप्रीत कौर भी मौजूद थीं. अपने प्रवास के दौरान ज्ञानी जी ने गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा, सीतारामडेरा गुरुद्वारा समेत अन्य गुरद्वारों में भी पहुंचे.

ज्ञानी केवल सिंह ने बताया की असल में उनके जमशेदपुर आगमन का मकसद यहां की सिख संगत को धार्मिक समागम के लिए आमंत्रण देना था. उन्होंने आगे कहा धार्मिक संस्था सिंह सभा लहर के 150 वर्ष पुरे हो रहें है और इसी उपलक्ष्य में एक विशाल धार्मिक समागम इसी वर्ष अक्टूबर माह में गुरु की नगरी अमृतसर में मनाया जायेगा.

इसी समागम के आमंत्रण के लिए वे ओडिशा, बंगाल और झारखण्ड यात्रा पर निकले हैं और व्यक्तिगत रूप से सबको आमंत्रित कर रहें हैं. दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास के बाद दोपहर को वे रांची के लिए रवाना हो गए.

सीजीपीसी कार्यालय में सम्मान समारोह के दौरान प्रधान भगवान सिंह के अलावा अकाली दल के जरनैल सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, हरजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह छिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरिक सिंह, जसपाल सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह रोशन, सुखराज सिंह, परमजीत सिंह विक्की, ज्ञानी कुलदीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर