फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के पत्रकार सह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह और उनके बड़े भाई गुरमीत सिंह की बहन 60 वर्षीय राजेंद्र कौर की शुक्रवार की सुबह टीएमएच के सीसीयू वार्ड में निधन हो गया. उनका दाह संस्कार शनिवार को सुबह 11.30 बजे बिष्टूपुर पार्वती घाट में होगा. शव यात्रा उनके निवास स्थान कीताडीह से निकलेगी जो गुरुद्वारा साहेब कीताडीह पहुंचेगी. अरदास के बाद घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
इन्होंने किया शोक व्यक्त
सरदार त्रिलोचन सिंह कीताड़ीह गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष भी हैं. उनके बड़े भाई सचिव हैं. निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, समेत कीताडीह गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह गांधी, प्रधान इंद्रजीत सिंह, रतन सिंह आदि पहुंचे और निधन पर शोक प्रकट किया. शोक प्रकट करने वालों में सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, गुरमीत सिंह तोता, वर्किंग प्रेसिडेंट सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, सिख सभा की प्रधान रविंदर कौर कमलजीत कौर, किताडीह की प्रधान बेबी परमजीत कौर, बबली कौर, सुखविंदर कौर समेत सिख नौजवान सभा के प्रधान हरदेव सिंह सोनू समेत विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

