Jamshedpur : अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारों से गूंजा काली माटी रोड, गुरु गोबिंद सिंह और साहेबजादों को दी गई विशेष श्रद्धांजलि, देखें – Video

SHARE:

अटल जी की 100वीं जयंती पर भव्य आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ‘अटल विचार वाहिनी’ ने हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह और चार साहेबजादों को विशेष श्रद्धांजलि दी गई. बोले सोनिहाल सत श्रीअकाल के उदघोष से इलाका गूंज गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

*अटल जी युग पुरुष थे, उनके विचारों को नमन – काले*

कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘अटल विचार वाहिनी’ के संस्थापक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने की। काले जी ने अपने संबोधन में कहा, “अटल जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। उनका जीवन सादगी, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। उनकी नीतियां और विचार हम सभी को प्रेरणा देते हैं। अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने भारत को नई दिशा दी।”

*अटल जी ने भारत को वैश्विक मंच पर विशेष स्थान दिलाया : अभय सिंह*

भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा, “अटल जी ने भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने का सपना देखा और उसे साकार किया। उनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर विशेष पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय आज भी मार्गदर्शन करते हैं।”

*अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करें : शैलेंद्र सिंह*

शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा, “हमें अटल जी के आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सेवा और समर्पण से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।”

*अटल विचार वाहिनी का प्रयास सराहनीय – बृज भूषण*

वरिष्ठ पत्रकार बृज भूषण सिंह ने कहा कि अटल विचार वाहिनी का यह प्रयास प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, अंजनी पांडे, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कुलविंदर सिंह पन्नू, वरीय भाजपा नेत्री बिमला प्रधान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविन्द्रजी, दिनेश कुमार मिश्रा एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, कुसुम पूर्ती, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राजपति देवी, नीरु सिंह, राकेश पांडे, राम केवल मिश्रा, जगदीश मिश्रा, डॉ एन शर्मा, विष्णु देव, आर के सिंह, नरेश प्रसाद, पवन शर्मा, अजय कुमार प्रजापति, बृज बी सिंह, डॉ अमर कुमार सिंह, घनश्याम शर्मा, डी प्रसाद, रामाधार सिंह, उमाकांत सिंह, कैलाश झा, सी पी सिंह, आर सी सिंह, सुमेश चौबे, एम पी सिंह, विनोद गुप्ता, भारद्वाज तिवारी, नरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर राव, जलेश्वर सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह, मनोरंजन ओझा, राजकुमार मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद, एस सिंह, एस डी एम करण, रामाशंकर पांडे, हीरालाल सिंह, देवेंदर तिवारी, धर्मनाथ शर्मा, महेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, उमेश सिंह, दीपक कुमार शर्मा, दयानंद सिंह, सुखविंदर सिंह, अनुपम कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, वेदिता सिंह, गोपाल कृष्ण कालिंदी, रविंदर मास्टर, लोकनाथ सिंह, संजय त्रिवेदी, वीरेंदर सिंह, सतीश प्रसाद, आनंद झा, विमलेश उपाध्याय, रामायण प्रसाद गुप्ता, डॉ अजय किशोर चौबे, ह्रदयनंद तिवारी, मधुरीका महतो एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को अटल विचार वाहिनी की ओर से अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनुर्धर त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय रहा और बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें