Breaking News
Jamshedpur : संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का 26 अक्टूबर को टाटानगर में भव्य स्वागत, श्याम भक्त मंडल ने की तैयारी Jamshedpur : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 25 अक्टूबर से, गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम का आम भेजा गया लंदन

SHARE:

एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिले से उत्पादित आमों की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप लंदन (यूके) के लिए रवाना की गई। एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) के सहयोग से लगभग डेढ़ टन आमों का निर्यात किया गया। उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने समाहरणालय से ट्रक को नजदीकी पोर्ट के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसानों द्वारा उत्पादित कृषि उपज अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रही है, जो किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, वैज्ञानिक खेती तथा निर्यात मानकों के अनुपालन के माध्यम से जिले के अन्य कृषि उत्पादों के लिए भी वैश्विक बाजार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जानकारी दी गई कि यह निर्यात एपीडा द्वारा सुगम बनाए गए वाणिज्यिक प्रेषण के तहत किया गया है। आमों का संकलन एवं आपूर्ति जिले के किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से की गई। निर्यात के लिए चयनित आमों की गुणवत्ता जांच एवं पैकेजिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप की गई।

इस पहल से जिले के आम उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रशासन द्वारा भविष्य में भी कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, एपीडा के प्रतिनिधि, डीपीएम JSLPS, किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर