Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से भेंट कर सिख समाज के लिए रखी यह जरुरी मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कलगीधर वेलफेयर सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मिलने पहुंचा. सोसाइटी के प्रमुख एवं टुईलाडूंगरी के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह पदरी ने जमशेदपुर के सिखों की आवाज उनतक पहुंचाई, जिससे सिखों को राज्य में सरकारी लाभ मिल सकें.

यह भी पढे : Jamshedpur : गोलमुरी में कलगीधर वेलफेयर सोसाइटी ने AISMJWA का शहरी अध्यक्ष बनने पर संपादक चरणजीत सिंह को किया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने चम्पाई सोरेन को एक मांग पत्र देते हुए झारखण्ड में सौ साल से अधिक समय से रह रहे सिखों को एससी परिवारों के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा से सरकारी सुविधा एवं ओबीसी के परिवारों को सरकारी सुविधा एवं झारखंड में बसे सभी सिखों को अल्पसंख्यक की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की मांग की.

प्रतिनिधिमंडल ने इससे अवगत कराया कि सिखों का राज्य में भी बहुत योगदान है. सिखों की सरकार अनदेखी नहीं कर सकती. इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सिख को टिकट देने की भी जोरदार ढंग से आवाज उठाई. उनके साथ सीजीपीसी के पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह अम्बे व अन्य मौजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें