Jamshedpur : साकची में मोक्ष वाहन दुर्घटनाग्रस्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची स्थित रामलीला मैदान के पास एक मोक्ष वाहन (शव वाहन) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। इधर, घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन साकची से काशीडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान रामलीला मैदान के पास बने डिवाईडर में वाहन के दाई ओर का हिस्सा टकरा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें