WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : समीर मोहंती के अमर्यादित बयान पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने जमकर बोला हमला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पिछले दिनों बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने संवाददाता को एक इंटरव्यू देने के क्रम में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सांसद विद्युत वरण महतो के खिलाफ दलाल जैसे अमर्यादित शब्द का उपयोग किया था जो काफी निन्दनीय है. यह कहना है सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि का. उन्होंने कहा कि समीर मोहंती खुद एक विधायक होकर किसी दूसरे जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसे कटु शब्दों का इस्तेमाल करना एक सम्मानित जनप्रतिनिधि की गरिमामयी पद को शर्मसार करता है. ऐसे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने से विधायक को बचना चाहिए. शायद उनको यह पता नहीं कि उनके इस स्वभाव के चलते बहरागोड़ा विधानसभा में उनकी लोकप्रियता कितनी घट गई है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : खेल-खेल में बारूद के चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक झुलसा, एमजीएम में भर्ती

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बहरागोड़ा की जनता ने रिकॉर्ड मतों से जिताया था

उनको ये भी पता होना चाहिए कि जिस बहरागोड़ा विधानसभा की जनता ने उनको समर्थन देकर रिकॉर्ड मतों से जिताया था उसी जनता ने सांसद विद्युत वरण महतो को भी भारी मतों से एक बार विधायक तथा लगातार दूसरी बार विधानसभा से लोकसभा पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है. फिर भी आजतक उनके स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया है. श्री महतो सासंद होते हुए भी आज भी वह हर व्यक्ति के साथ एक आम आदमी की तरह ही पेश आते हैं और हर व्यक्ति का भरपूर सम्मान करते हैं. अगर विधायक को 2019 के विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड मतों से जीत का अहंकार है तो आने वाले इस लोकसभा चुनाव में यह भ्रम भी उनका दूर हो जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर