फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सांसद विद्युत वरण महतो को आज नई दिल्ली में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड – 2024 से नवाजा गया। नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रामदास आठवले ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया।
यह अवार्ड विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है ।

इस वर्ष पहली बार राजनीतिक क्षेत्र के मंत्री, सांसद एवं विधायकों को यह पुरस्कार दिया गया है। झारखंड राज्य से सांसद बिद्युत बरण महतो एवं रांची के सांसद संजय सेठ को यह अवार्ड दिया गया है। संस्था ने सांसद को अपने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में आम जनता के बीच सक्रियता, सदन में उपस्थिति, सत्र में सवाल जवाब, क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता, इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता सहित सामाजिक क्षेत्र में किये जाने वाले किए गए कार्यों को लेकर पुरस्कार प्रदान किया गया है।पुरस्कार मिलने पर सांसद महतो ने कहा कि यह पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित है।इस पुरस्कार से मुझे अपने क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए एक नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली है।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version