फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो स्थित इमामबाड़ा के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे अपराधियों ने मो. तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने तौकीर पर गोलियां चलाई और फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने तौकीर को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

तौकीर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह हत्या के आरोप में जेल जा चुका था. कदमा पुलिस ने मार्च 2025 में उसे अपराध की योजना बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था. कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

इधर, तौकीर की मौत की खबर लगते ही टीएमएच परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और इसी बीच एक युवक को हत्या में शामिल होने के शक में पीट दिया. स्थिति बिगड़ते देख क्यूआरटी को तैनात किया गया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version