फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर नामदाबस्ती निवासी चिराग सिंह पर चापड़ से हमला किया गया। 15–20 की संख्या में आए हमलावरों ने चिराग पर चापड़ और लाठी डंडे से हमला किया। घटना के बाद चिराग को घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
चिराग की बुआ सोनिया ने बताया कि चिराग चेचिस चलाने का काम करता है। वह चेचिस लेकर जाने वाला था। इसके लिए वह आज गेस्ट हाउस गया था। जहां से चेचिस का पेपर और 25 हजार नकद लेकर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसपर बस्ती के ही देवा, राजू, गब्बर और जसप्रीत समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया और रुपए भी छीन लिए।
सोनिया ने बताया कि शनिवार रात भी आरोपियों ने मारपीट की थी, पर इस मामले में थाने में शिकायत नहीं की गई थी। आज इसी बात को लेकर चिराग पर हमला किया गया है।

