जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म दिन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष शहजादा अनवर एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के कर कमलों से केक काट कर जन्मदिन का खुशी कांग्रेसजनों के साथ मनाया गया.
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रोटोकॉल पदाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक विभाग के समन्वयक (को-ऑडिनेटर) शफीअहमद खान एवं गुलरेज अख्तर अंसारी जिला महामंत्री, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, फिरोज खान कांग्रेस नेता, प्रदेश प्रवक्ता फजल खान, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, कार्यकारीअध्यक्ष अंबुज कुमार, वृन्दा प्रसाद, रंजीत सिंह, इंतिखाब वास्ती, नरेश कुमार, तस्लीमा नसरीन, रईस रिजवी, सुल्तान अहमद, रमाशंकर पाण्डेय, अजितेश उज्जैन, शशिभूषण प्रसाद सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए.
जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष शहजादा अनवर ने जिला कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारीगण अपने दायित्व का निर्वहन पार्टी हित में तथा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम को पंचायत और बुथ स्तर पर अभियान चलाकर 2024 के मिशन पर लगने का निर्देश दिया गया.