WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Nikhar Sablok Murder Case : निखार हत्याकांड से जुड़े दो और संदिग्ध गिरफ्तार, पांडे घाट से दबोचे गए यूपी के शातिर अपराधी

SHARE:

सीतारामडेरा पुलिस ने 7.65 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल किए बरामद; प्रदीप सिंह पर यूपी में हत्या, लूट, फायरिंग समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के चर्चित युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा और बढ़ाते हुए दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पांडे घाट में छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी प्रदीप सिंह (38 वर्ष) और अभिनय यादव (24 वर्ष) को दबोच लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

दोनों की गिरफ्तारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के क्रम में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हत्या की घटना से जुड़े हैं और मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी तथा अन्य हथियार एवं सामग्री की बरामदगी को लेकर कार्रवाई जारी है।

राघव की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं, हत्या की मंशा से पहुंचे थे शहर : पुलिस

गुरुवार को जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय प्रथम ऋषभ द्विवेदी ने मामले की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा भी मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी शहर पहुंच चुके थे और निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े गिरोह के संपर्क में थे। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उन्हें अशोक सिंह उर्फ राघव के पुलिस हिरासत में होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और दोनों आरोपियों की शहर में मौजूदगी के उद्देश्य की गहन जांच कर रही है।

निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस पहले ही मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अशोक सिंह उर्फ राघव समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथ माइल होटल परिसर में युवा कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए दोनों जिलों की पुलिस टीमों को शामिल कर विशेष जांच की गई थी।

प्रदीप सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार प्रदीप सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 10 मामले दर्ज हैं।

उसके खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले इस प्रकार हैं—

1. गोसाईगंज थाना कांड संख्या-128/2015, धारा-302/34/120(बी) भादवि

2. कोतवाली थाना कांड संख्या-515/2015, धारा-395/397/412 भादवि

3. कोतवाली थाना कांड संख्या-32/2016, धारा-307/419/420/467/468 भादवि

4. करौंदीकला थाना कांड संख्या-115/2016, यूपी गैंगस्टर एक्ट

5. मोतीगरपुर थाना कांड संख्या-309/2014, धारा-307/120(बी) भादवि

6. करौंदीकला थाना कांड संख्या-263/2015, धारा-394/120(बी) भादवि

7. अमेठी थाना कांड संख्या-361/2022, धारा-3/25 आर्म्स एक्ट

8. अमेठी थाना कांड संख्या-25/2022, धारा-380/411/401 भादवि

9. दोस्तपुर थाना कांड संख्या-189/2024, धारा-3/25 आर्म्स एक्ट

10. दोस्तपुर थाना कांड संख्या-186/2024, धारा-307/324/352 भादवि

यूपी कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

निखार सबलोक हत्याकांड में पहले भी उत्तर प्रदेश से जुड़े अपराधियों और शूटरों की भूमिका सामने आ चुकी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने पहले इस हत्याकांड में यूपी के सुल्तानपुर से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की साजिश और सुपारी कनेक्शन का खुलासा किया था।

अब प्रदीप सिंह और अभिनय यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि दोनों का निखार हत्याकांड की साजिश, शूटर नेटवर्क अथवा अन्य आपराधिक योजना से कितना और किस स्तर तक संबंध है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच और गिरफ्तारियां जारी हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर