फतेह लाइव, रिपोर्टर.

         

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर महानगर के शंभु चौधरी को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया है।

शंभु चौधरी विधानसभा चुनाव-2024 में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जिसे पार्टी के संविधान की धारा 25(9) का उल्लंघन और अनुशासनहीनता माना गया है।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह कदम उठाते हुए भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी अनुशासन के प्रति सख्त है और किसी भी तरह की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version