फतेह लाइव, रिपोर्टर

गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। दुर्गापुर के नेताजी भवन में 09 oct 2023 को आयोजित कन्वेंशन क्वालिटी सर्कल कंपटीशन( सीक्यूसीसी) मे संस्थान की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आयोजित कन्वेंशन क्वालिटी सर्कल कंपटीशन में कुल 86 प्रतिभागियों की ग्रुप ने भाग लिया था। जिसमें एनटीटीएफ की टीम “कयनोसुरे क्रू” को केस स्टडी प्रेजेंटेशन के लिए स्वर्ण पदक दिया गया।जिसमें एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान की ओर से टीम लीडर आदित्य कुमार मिश्रा,डिप्टी लीडर लोकनाथ महतो, रिकॉर्ड कीपर अमन कुमार एवं टाइम कीपर,अनीश कुमार ने कोऑर्डिनइतर,लक्छ्मण सोरेन एवं फैसिलिटेटर दीपक कुमार ओझा के नेतृत्व में प्रोजेक्ट “ग्रेड स्कालर” प्रस्तुत कर स्वर्ण पदक जीत संस्थान को गौरवान्वित कराया। प्रतियोगिता का विषय के अनुरूप विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने यह बताया कि औद्योगिक इकाइयों में इसे किस तरह से प्रयोग में लाया जा सकता है और यह किस तरह लाभप्रद है।अद्भुत वाक्पटुता, समय प्रबंधन और विषय के प्रति गंभीरता के बलबूते टीम ने यह पुरस्कार अपने नाम किया, मौके पर निर्णायक की भूमिका औद्योगिक इकाईयों के जाने माने क्वालिटी कोऑर्डिनेटर्स ने निभाई। टीम को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दे पुरस्कृत किया गया।टीम के लौटने पर संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन,रमेश राय,वरुण कुमार, दीपक सरकार,मंज़र, मिथिला महतो, एवं अन्य ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए छात्र छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version