Jamshedpur : जेवर साफ करने के बहाने सोने के चेन पर किया हाथ साफ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी की महिला के साथ जेवर साफ करने के बहाने आभूषण उड़ाने वाले गिरोह ने ठगी की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़ित महिला ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत की है. टाईल्स-मार्बल का पाउडर बेचने के नाम पर घुसा घर में कल्पनापुरी निवासी पंकज कुमार की पत्नी दीप शिखा ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर आए थे. टाइल्स-मार्बल साफ करने का पाउडर बेचने की बात कही. पाउडर दिखाने के क्रम में सोने के आभूषण साफ करने वाले पाउडर को भी दिखाया. शातिर ठगों ने महिला से सोने व चांदी के आभूषण जांच करने का भी झांसा दिया.

यह भी पढे : Saraikela : पांच महीने में राज्य को तेजी से आगे बढ़ाया- चंपाई सोरेन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झांसे में आ गई महिला
झांसा में महिला आ गई और अपने सोने की चेन उनके हवाले कर दिया. दोनों ठगों ने फौरन पाउडर में इनके सोने के चैन डालकर ठगी कर वहां से भाग खड़े हुए. बाद में महिला को आभास हुआ कि उनके सोने की चेन को सफाई के नाम पर ठगी हो गयी है. पीड़ित महिला भागे-भागे आदित्यपुर थाना पहुंची. दोनों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. उसके हिसाब से ही दोनों की तलाश पुलिस कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें