WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस के वरीय नेता तिवारी बोले, सत्ता में चूर अहंकारियों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी कांग्रेस

SHARE:

जमशेदपुर।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव खरसावां विधानसभा के प्रभारी एवं कोलाहन के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी  की सांसद की सदस्यता सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहाल किए जाने पर एवं निकली अदालतों की सजा के फैसले पर रोक लगाए जाने पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन उसे दबाया नहीं जा सकता है. आज जिस केंद्र की भाजपा सरकार ने एक चुने हुए सांसद की सदस्यता एक षड्यंत्र के तहत समाप्त कर कांग्रेस पार्टी की आवाज को दबाना चाहती थी. उसे सर्वोच्च न्यायालय ने जीवंत कर दिया और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने देश की जनता का लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ा दिया है. यह जीत लोकतंत्र की जीत है. दृढ़ निश्चय की जीत है. नफरत हारी है. प्यार जीता है.

तिवारी ने कहा सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है. आज कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हर गांव शहर कस्बों में खुशियां इस बात के लिए मना रहा है की चाहे सत्ता में बैठे लोग कितने भी पावरफुल क्यों ना हो जाए. इस देश में लोकतंत्र पर हावी नहीं हो सकते हैं और कांग्रेस उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी. उन्होंने कहा जिन मुद्दों को और सच्चाई को देश की जनता की आवाज बनाकर हमारे नेता राहुल गांधी संसद में उठाते थे, फिर से उठाएंगे चाहे वह अडानी का मुद्दा हो देश में चरम पर पहुंची महंगाई हो, बेरोजगारी हो, किसानों की बात हो, खेत खलिहान मजदूरों की बात हो. अब और भी मजबूती से उन बातों को संसद के पटल पर रखेंगे. उन्होंने कहा झारखंड समेत पूरे कोल्हान में चारों तरफ कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है. हर कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जश्न मना रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर