फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सोनारी कम्युनिटी सेंटर में जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय के लोगों में स्वास्थ्य देखभाल (Preventive Healthcare) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामान्य बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करना था।
चिकित्सकीय परामर्श दिया गया
शिविर में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग्य चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति में सभी स्वास्थ्य जांच सुव्यवस्थित रूप से संपन्न की गई। आवश्यकता अनुसार प्रतिभागियों को सामान्य चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
आयोजित स्वास्थ्य जांच सेवाएं
शिविर में विभिन्न जांच एवं परीक्षण किए गए. इनमें थायरॉयड स्टिम्युलेटिंग हार्मोन (TSH), रैंडम ब्लड शुगर (RBS), लिपिड प्रोफाइल, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग, रक्तचाप (BP) जांच और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) जांच शामिल है.
157 लोगों ने उठाया लाभ
157 प्रतिभागियों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। सभी प्रतिभागियों की क्रमबद्ध जांच की गई तथा उनके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों को दर्ज किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव एवं जीवनशैली में सुधार के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। जिन व्यक्तियों की रिपोर्ट में असामान्य परिणाम पाए गए, उन्हें आगे की चिकित्सीय परामर्श हेतु संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में जाने की सलाह दी गई।
इन चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम का रहा विशेष योगदान
इस शिविर की सफलता में निम्नलिखित चिकित्सकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों का विशेष योगदान रहा. इनमें डॉ. ओ.पी. पांडेय (TGS),
दीपांजन रॉय चौधरी (Abbott India Ltd.), शशि कुमार गुप्ता (Prezo Pharmaceutical Pvt. Ltd.), स्वपन कुमार पैरा (Sun Pharmaceutical Industries Ltd.), आकाश कुमार (Dr. Reddy’s Laboratories एवं Nestlé Health Science),
तारिक अनवर (Agilus Diagnostics), अमन कांत तिवारी (IPCA Laboratories Ltd.), बिकेश कुमार सिन्हा (Fortis Hospital, Anandapur), सूर्यकांत सिंह (Dr. Reddy’s Laboratories) आदि.
ये रहे उपस्थित
इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन Rotaract Club of Jamshedpur Humanitarians एवं Rotaract Club of Jamshedpur Green City के सहयोग से किया गया। शिविर का संचालन मुख्य रूप से डॉक्टर ओम प्रकाश पाण्डे TGS एवं प्रीति सैनी की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर अभिषेक कश्यप (मैनेजर, Tata Steel Foundation), ओम प्रकाश शर्मा (UCM, Tata Steel), एरिया ऑफिसर बिर्धन मरांडी (सोनारी कम्युनिटी सेंटर) एवं एरिया ऑफिसर नवीन चंद्र दास (ईस्ट ज़ोन) का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सोनारी सेंटर के स्टाफ सदस्य किरण सिन्हा, प्रकाश दास, बसंत मुखी एवं अम्बा भाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

