टाटानगर स्टेशन चौक में श्री राम जन्म उत्सव समिति ने विजयदशमी पर लगाया सेवा शिविर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

श्री श्री राम जन्म उत्सव समिति के बैनर तले टाटानगर स्टेशन चौक में रामनवमी की दशमी पर सेवा शिविर लगाया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों को पगड़ी एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया.

शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, एमडी शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि समिति 1985 से लगातार सेवा शिविर का आयोजन निभा रही है. समिति पर प्रभु राम और हनुमान का आशीर्वाद सदा बना रहे, जिससे कि हिंदू समाज में एकता कायम रहे.

इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच चना गुड़ एवं शर्बत का वितरण किया गया. समिति के संस्थापक शशि मिश्रा ने कहा कि रामनवमी के विजयदशमी पर समस्त जमशेदपुर वासियों, झारखंड वासियों और भारत वासियों को बधाई देते हैं. उन्होंने कहा जो धर्म के प्रति कट्टर रहता है, धर्म के प्रति जागरूक रहता है. वह दूसरे के धर्म का भी सम्मान करना जानता है. इसलिए हम सभी धर्म के पर्व का सम्मान करते हैं और अपना पर्व भी धूमधाम से मनाना जानते हैं.

कार्यक्रम में प्रभात खबर के पत्रकार संजीव भारद्वाज भी शामिल हुए. इनके अलावा समाजसेवी राजकुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, थाना पदाधिकारी संतोष कुमार बॉबी शर्मा, शेख सलाउद्दीन, फतेह लाइव के संपादक चरणजीत सिंह सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में शैलेन्द्र मिश्रा, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, त्रिलोकी नाथ, दीपक पंडित, गणेश मंडल, संतोष चौबे, राजदेव यादव, कुली सिंह, राज किशोर सिंह, रामाशीष यादव, संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे, जिन्होंने मिलकर आयोजन को सफल बनाया. इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version