फतेह लाइव, रिपोर्टर।
बिष्टुपुर थाना में सोमवार संध्या 5:00 बजे थाना शांति समिति एवं बिष्टुपुर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नए पदस्थापित डीएसपी अंजनी कुमार एवं थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर एक बैठक का आयोजन कर विभिन्न समुदाय से आए गणमान्य व्यक्तियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
सचिव गुरचरण सिंह भोगल ने सभी सदस्यों का परिचय करवाया एवं विश्वास दिलाया कि शांति समिति की टीम पूर्व की भांति नए थाना प्रभारी का पूरा सहयोग करेगी ताकि बिष्टुपुर क्षेत्र में अमन शांति रहे।
अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शांति समिति की टीम पर्व त्यौहार के अलावा भी हमेशा अलग-अलग क्षेत्र में अपना सहयोग देती है।
शांति समिति के क्रियाकलापों से थाना थाना प्रभारी उमेश कुमार काफी अभिभूत हुए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पूर्व थाना प्रभारी की भांति मैं आपके साथ हर समय उपलब्ध रहूंगा।
डीएसपी सीसीआर अंजनी कुमार ने कहा कि बिष्टुपुर थाना शांति समिति बहुत अच्छा कार्य कर रही है। मैं उनके कार्य शैली से वाकिफ हूं। मेरा सहयोग हमेशा मिलते रहेगा।
मौक़े पर मिराज खान, सतिन्दरपाल सिंह बंटी, शैलेंद्र सिंह, अरुण सिंह, अनवर अली, फजल खान, बबलू मुखी, रणवीर सिंह डिंपल, हसन अख्तर इमाम इत्यादि ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन गुरु चरण सिंह भोगल ने दिया।
