WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दो महीने से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे जवाहर नगर के लोगों ने फिल्टर प्लांट में किया प्रदर्शन

SHARE:

पानी नहीं देना जघन्य अपराध, स्थिति सामान्य नहीं हुई तो फिल्टर प्लांट में लोग डेरा और घेरा डालेंगे – विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विगत दो महीनों से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 4 के लोगों ने मानगो पेयजल आपूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट में भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में जमकर हंगामा खड़ा कर प्रदर्शन किया। फिल्टर प्लांट में मौजूद पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत दो माह से जवाहर नगर रोड नंबर 4 में एक बुंद पानी की सप्लाई नहीं हुई है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Ranchi Divison : छत्तीसगढ़ से घर से लड़के के साथ भागी एक नाबालिग बच्ची को आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते टीम ने बचाया

रोजगार करने वाले युवक हफ्ते में दो दिन पानी का जुगाड़ करने के कारण अपने रोजगार में नहीं जा पा रहे हैं। उपस्थित महिलाओं ने कहा पर्व त्यौहार का दिन नजदीक आ गया है। लोग अपने मकान की साफ सफाई पानी के अभाव में नहीं कर पा रहे हैं।नहाना तो दूर लोगों को शौच जाने के लिए दस बार सोचना पड़ता है। दो महीने के अंतराल में कई बार लिखित और मौखिक शिकायत स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को किया है, लेकिन किसी ने मामले का संज्ञान तो लेना दूर एक बार क्षेत्र में सुध तक लेने नहीं आए।

मौके में मौजूद अधिकारियों ने कहा की मानगो नगर निगम के द्वारा गाड़ी धुलाई के सर्विसिंग सेंटर में पानी का कनेक्शन दे दिया गया है, जिसका मोटर लगाकर लोग दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसके चलते पानी की किल्लत हुई है। इसके साथ-साथ बरसात के कारण नदी से मिट्टी घुला हुआ गंदा पानी फिल्टर प्लांट में आ रहा है जिसे सफाई करने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है, जितनी पानी की आपूर्ति करनी है, उतने पानी का सफाई नहीं हो पा रहा है।

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा बिजली पानी लोगों की मूलभूत सुविधा है। हम सभी आजाद देश के नागरिक है। बराबर का होल्डिंग टैक्स और पानी का बिल हम सभी भुगतान करते हैं। ऐसे में लोगों को पानी नहीं देना एक जघन्य अपराध से कम नहीं है।

विकास सिंह ने मौके में मौजूद संबंधित अधिकारियों से कहा दस दिनों के अंदर अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई, लोगों को दैनिक उपयोग भर भी अगर पानी नहीं मिला, तो लोग फिल्टर प्लांट में क्योंकि वहां प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध है। वहीं लोग चौका -चूल्हा, बर्तन – बासन लेकर डेरा डंडा डाल देंगे और वहीं से बच्चे विद्यालय और काम में जाने वाले लोग काम में जाएंगे।

विकास सिंह ने कहा डेरा डालो घेरा डालो का कार्यक्रम मानगो के फिल्टर प्लांट में तब तक जारी रहेगा, जब तक स्थिति सामान्य नहीं होगी। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, अधिवक्ता अजीत सिंह, शशिकांत मंडल, सूरज मंडल, शत्रुघ्न सिंह, रोहित मंडल, लव शर्मा, मंटू शर्मा, विवेक सिन्हा, मुन्नी देवी, इंद्राणी देवी, रेश्मा सिंह, संदीप शर्मा, सरोज देवी, राजेश सिंह, राणा मुखर्जी, नेपाल मुखर्जी, विजय कुमार सिंह, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर