फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

समाजसेवी रानी गुप्ता ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर के सोनारी स्थित सैन्य शिविर में भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया. शनिवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन की वर्गीय उप निदेशक सह समाजसेवी रानी गुप्ता एवं उसकी टीम ने आर्मी कैंप जाकर देश के वीर जवानों के हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की.

रानी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में संस्था की ओर से देश की रक्षा के सेवा में अनुमूल्य योगदान देने वाले देश वीर सैनिकों और अधिकारियों कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा और उनके परिवार में सुख शांति समृद्धि देने के लिए भगवान से कामना की गई.

इस मौके पर रानी गुप्ता ने कहा भगवान इन्हें इतनी शक्ति दें, ताकि देश की रक्षा करने में सफलता मिलती रहे. सैनिकों ने भी बहनों का सम्मान करते हुए कहा कि आप सभी ने पवित्र रिश्ता को निभाया है. जवानों ने बहनों को उपहार भेंट किया गया. इस दौरान रानी गुप्ता के साथ सहयोगी टीम दीपा कुमारी, लता देवी, सविता कुमारी, संध्या एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version