कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग में सीतारामडेरा पुलिस करेगी पूछताछ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सीतारामडेरा पुलिस ने भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर के बाहर फायरिंग मामले में आरोपी प्रिंस खान गिरोह के सदस्य दशरथ शुक्ला को रिमांड पर लिया है. बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से दशरथ को 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पुलिस सीतारामडेरा थाना पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जाएगी.

मामले में दशरथ के सहयोगी राजेश गिरी, रवि महानंद उर्फ गोपला और राज सिंह कश्यप को भी घाघीडीह केंद्रीय कारा से 72 घंटे की रिमांड पर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, दशरथ शुक्ला धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर जमशेदपुर और रांची के कारोबारियों से रंगदारी मांग रहा था. दशरथ को रांची के बुंडू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर होटवार जेल भेजा था. वहीं, रवि महानंद और पुलिस के बीच सिदगोड़ा के एक क्वार्टर में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें रवि के पैर में गोली लगी थी.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version