Breaking News
Jamshedpur Police : गोलमुरी, सोनारी समेत कई थानों में नए थाना प्रभारियों का योगदान, राजन आजादनगर आये, परसुडीह से अविनाश गए साइबर थाना, देखें-List Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को ₹20 लाख एवं ₹25 हजार मासिक सहायता पर समझौता Jamshedpur : BJYM जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर रविवार को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट Security Storm: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का बड़ा प्लान, 31 शर्तों ने बढ़ाई सियासी हलचल; राजीव गांधी हत्याकांड का भी जिक्र High Court Setback : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत Jamshedpur : गुरदीप पप्पू, अजीत गंभीर सहित 14 बरी, संदर्भ – 2017 में जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : गोलमुरी, सोनारी समेत कई थानों में नए थाना प्रभारियों का योगदान, राजन आजादनगर आये, परसुडीह से अविनाश गए साइबर थाना, देखें-List

SHARE:

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के आदेश पर कई थाना क्षेत्रों में बदले प्रभारी, नए अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

सात दिनों के भीतर नए प्रभारियों को थाना मालखाना का प्रभार लेने का निर्देश, कई पुराने प्रभारियों का भी तबादला

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर पुलिस में शनिवार को बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों के पदस्थापन और तबादले के बाद कई थानों में नए अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाल ली। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के आदेश के बाद आजादनगर, मानगो, परसुडीह, सोनारी, गोलमुरी, घाटशिला और श्यामसुंदरपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

सोनारी थाना में इंस्पेक्टर संजय सुमन ने थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया। राजन कुमार को आजादनगर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र कुमार ने मानगो, राजेंद्र कुमार मुंडा ने परसुडीह, भूषण कुमार ने घाटशिला और प्रशांत कुमार सिंह ने गोलमुरी थाना प्रभारी का पदभार संभाला।

तबादला आदेश के तहत साकची यातायात थाना प्रभारी शंकर कुमार को गोलमुरी पुलिस केंद्र भेजा गया है। वहीं, गोलमुरी पुलिस केंद्र में तैनात अजय कुमार को घाटशिला का नया अंचल निरीक्षक बनाया गया है। गोलमुरी थाना में पदस्थापित दारोगा रवि होनाहागा को बहरागोड़ा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निवर्तमान प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोलमुरी थाना में पदस्थापित किया गया है।

बिष्टुपुर थाना के दारोगा कुमार इन्द्रेश को बरसोल थाना प्रभारी बनाया गया है। बरसोल के निवर्तमान प्रभारी अभिषेक कुमार को परसुडीह थाना में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह परसुडीह थाना के दारोगा पवन कुमार को श्यामसुंदरपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। श्यामसुंदरपुर के निवर्तमान प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना भेजा गया है।

कदमा थाना के दारोगा धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। कमलपुर के निवर्तमान प्रभारी अशोक कुमार को गोलमुरी पुलिस केंद्र भेजा गया है। साकची थाना में पदस्थापित एसआई अमित कुमार चौधरी को कोवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कोवाली के निवर्तमान प्रभारी मुकेश कुमार साव को साकची थाना में दारोगा के रूप में पदस्थापित किया गया है।

परसुडीह थाना से एसआई करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निवर्तमान प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने परसुडीह थाना में योगदान दिया है। मानगो थाना से एसआई अमित कुमार को डुमरिया का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि डुमरिया के निवर्तमान प्रभारी पंचम तिग्गा को कदमा थाना में पदस्थापित किया गया है।

सात दिनों में मालखाना का प्रभार लेने का निर्देश

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सभी नए थाना प्रभारियों को सात दिनों के भीतर संबंधित थाना के मालखाना का प्रभार अनिवार्य रूप से लेने का निर्देश दिया है। नए पदस्थापन के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने थानों में कार्यभार संभालते हुए पुलिसिंग की जिम्मेदारी शुरू कर दी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर