Breaking News
New Delhi Jail Road : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਹਿ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖ਼ੇ 7 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ Setback for BJP in by-elections : ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਦੇ ਰੋਸ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ੁਲਮ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਉਪਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਜੌਰੀ ਗਾਰਡਨ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਏਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ, ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫੀਸ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹ Digital Farming : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡਿਜੀਟਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ-ਮੋਡ ਰੋਲਆਊਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ Jamshedpur : जदयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन, सरयू समेत अन्य ने जताया शोक Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Jamshedpur : कार्यपालक दंडाधिकारी को एसीबी अधिकारी बन ठगी करने वाला शातिर धाराया, नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी पुलिस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज से एसीबी का अधिकारी बन रुपये की ठगी करने का प्रयास करने वाले आरोपी राजीव कुमार को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. इस संबंध में सुदिप्त राज के बयान पर पुलिस ने राजीव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. मामले को लेकर डीएसपी सीसीआर अंजनी तिवारी ने बताया कि सुदिप्त राज द्वारा राजीव के खिलाफ शिकायत की गई थी जिसके बाद राजीव को गिरफ्तार किया गया. राजीव मानगो डिमना रोड के शिरोमन नगर का रहने वाला है वह मूल रुप से रांची का रहने वाला है. उससे पूछताछ के क्रम में कई जानकारियां हाथ लगी है. राजीव ने अब तक कितने लोगों को इस तरह से ठगा है इसकी जांच की जा रही है. इसमें कई जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है ताकि यह पता चल सके की कितने लोग ठगी का शिकार हो चुके है.

सुदिप्त राज ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह कार्यालय में थे तभी उन्हें मोबाइल नंबर 8709405977 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि वह एसीबी का अधिकारी है और कहा कि उसके पास मेरे खिलाफ कई सबूत है. वह मुझे जेल भेज सकता है. इसके थोड़ी देर बाद ही राजीव कार्यालय पहुंच गया. हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस आई और राजीव को हिरासत में लेकर चली गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर