फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह थाना इलाके के हरहरगुट्टू कीताडीह पश्चिम निवासी सोमनाथ प्रसाद (बदला हुआ नाम) की बेटी को शादी की नियत से भगाकर ले जाया गया था. इस संबंध में लिखित आवेदन के आधार पर परसुडीह थाना में काण्ड सं0-39/25 दिनांक 5 अप्रैल 25 को धारा- 87 बी0एन0एस0 के अंतर्गत शादी के नियत से भगाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त सचिन शर्मा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

परसुडीह पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 11 माह बाद उक्त युवती और आरोपी को बरामद करने में सफलता पाई है. 21 मार्च 2026 को गुजरात के सूरत से प्राथमिकी अभियुक्त सचिन शर्मा एवं अपहृता को बरामद करते हुए विधिवत ट्रांजिट रिमाण्ड में न्यायालय में उपस्थित किया गया.

अभियुक्त सचिन शर्मा के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त सचिन शर्मा (24) पिता पवन शर्मा वर्तमान पता- प्लाट न0-120 संतोषी भवन, सूरत सिटी, जमुना पार्क, सोसाईटी गली नं-4 नवागम, थाना- सिंदरौली सूरत गुजरात का है, जिसका स्थायी पता थाना- टेंटरा जिला- मुरैना मध्य प्रदेश है. उसके पास से एक एनड्रायड मोबाईल भी जब्त किया गया है. छापामारी दल में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, पु०अ०नि० रितेश कुमार, आरक्षी-1612 सुधीर कुमार एवं महिला आरक्षी – 1271 रानी पूर्ति शामिल थे. 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version