Jamshedpur Police : एसएसपी ने क्राइम रोकने के लिए शुरू की पहल, साकची बाजार में घूमे सिटी एसपी, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर एसएसपी ने क्राइम रोकने के लिए नई पहल शुरू की है. इसकी शुरआत मंगलवार को की गई. जमशेदपुर में अपराध होने से पहले अपराधियों की तलाश को लेकर साकची बाजार में आरक्षी अधीक्षक नगर एवं थाना प्रभारी के द्वारा पैदल गश्ती की गई. जहां पैदल गस्ती के दौरान पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ बाजार का भ्रमण कर रही थी.

ये भी पढ़ें :  Jharkhand Police : 22 दारोगा इंस्पेक्टर और 12 सब इंस्पेक्टर सिपाही बने, मुख्यालय से जारी आदेश के बाद कहीं खुशी कहीं गम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल के दिशा निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में अब पुलिस पैदल गश्ती कर अपनी उपस्थिति दर्ज करने का प्रयास करेगी. इसी के तहत आरक्षी अधीक्षक नगर के नेतृत्व में साकची बाजार में पैदल गश्ती की गई. जहां गस्ती के दौरान पुलिस के अधिकारी एवं जवान बाजार में घूम रहे युवाओं से पूछताछ कर रहे थे.

वहीं इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आरक्षी अधीक्षक नगर ने कहा कि अपराधियों के मन में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से पैदल गश्ती की परंपरा फिर से शुरू की गई है. जहां हम भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूम रहे हैं हम पैदल गस्ती में डॉग एस्कॉर्ट का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि बाजार में कहीं भी प्रतिबंधित सामान होने पर डॉग एस्कॉर्ट की मदद ली जा सके. वहीं हम पैदल गस्ती के माध्यम से लोगों को यह मैसेज देना चाह रहे हैं कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तैयार है.

ये भी पढ़ें : Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में नामांकन बुधवार से, अंदर पढ़ें किस क्षेत्र में होगा दाखिला

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें