ओडीएफ मुक्त है जिला, फिर भी दो महीने से बंद है सामुदायिक शौचालय : विकास सिंह
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
ओडीएफ मुक्त जिला हेतु नगर विकास विभाग के द्वारा 2016 में मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास सामुदायिक शौचालय का निर्माण गया था. शौचालय की स्थिति जर्जर हो गई थी. कुछ दिन पूर्व शौचालय को जीर्णोद्धार हेतु विधायक निधि से योजना लाई गई. योजना का क्रियान्वयन मानगो नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है. शौचालय के जीर्णोद्धार का कार्य विधायक निधि से हो रहा है.

संवेदक नगर निगम में पदस्थापित कनीय अभियंता सुबोध प्रसाद जो खुद अभियंता है और संवेदक भी है. उनके द्वारा बिना प्लास्टर हटाए नॉन ब्रांडेड घटिया क्वालिटी का टाइल्स लगाकर जमकर लूट की जा रही है. घटिया निर्माण होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दी.विकास सिंह ने मामले की जानकारी कनिय अभियंता, सहायक अभियंता, नगर आयुक्त एवं उपायुक्त पूर्वी सिंह को देते हुए घटिया निर्माण ना कर प्राक्कलन के अनुसार काम करने को कहा.
विकास सिंह के मुताबिक कनीय अभियंता सुबोध प्रसाद का कहना है की फाइल में जरूर उनका नाम है लेकिन संवेदक विधायक जी का कार्यकर्ता है, इसलिए वह कड़ाई से पेश नहीं आ पा रहे हैं. जब मामला उपायुक्त के कार्यालय पहुंचा और उपायुक्त ने संज्ञान लिया, तब संवेदक के द्वारा काम को बंद कर दिया गया और मौका देखकर रातों-रात घटिया क्वालिटी के टाईल्स को उखाड़ने का काम आरंभ किया गया, लेकिन लगभग एक महीने से काम बंद पड़ा हुआ है.
एक और जहां सरकारी फाइलों में पूर्वी सिंहभूम जिला ओडीएफ मुक्त जिला है. वहीं नदी किनारे बना हुआ शौचालय विगत एक महीने से बंद पड़ा हुआ है. विकास सिंह ने उपायुक्त से निवेदन किया है कि वे इस मामले में संज्ञान लेकर इंजीनियर सुबोध प्रसाद के ऊपर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने हेतु कड़ी से कड़ी दंडनात्मक कार्रवाई करें.



