Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, भाजपा हुई रेस

SHARE:

सभा की सफलता और भव्यता के लिए भाजपा की तैयारियां जोरों पर, भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक में सफलता के निमित्त बनी रणनीति

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में एक विशाल राजनीतिक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के सभी स्तरों पर तैयारियां जोरों पर हैं। इस सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बस्ती विकास समिति के नए अध्यक्ष ने राज्यपाल रघुवर दास को किया सम्मानित, समिति विस्तार जल्द : पवन

इस बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी अभय सिंह, नंदजी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, और मोर्चा जिलाध्यक्षगण मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में जनसभा की सफलता के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान सभा के आयोजन, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, और प्रचार अभियान को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी। जनसभा में आने वाले लोगों के लिए उचित पार्किंग, समय पर बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, इंट्री गेट और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि सभा की सफलता के लिए पार्टी के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता जुटें जिससे कि जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके। इसके लिए प्रचार-प्रसार अभियान को तेज कर लोगों को आमंत्रित करें।

वहीं, कार्यक्रम के प्रभारी नंदजी प्रसाद ने कहा कि जनसभा की सफलता में पार्टी के हर कार्यकर्ता की अहम भूमिका होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सभा में भागीदारी के लिए जुट जाएं। पीएम नरेंद्र मोदी का झारखंड से विशेष लगाव रहा है, कई योजनाओं की शुरूआत उन्होंने झारखंड और जमशेदपुर की धरती से की है। उनके तीसरे बार पीएम बनने के बाद पहले बार आगमन पर इसे ऐतिहासिक बनाना हम सभी का कर्तव्य है।

इस दौरान पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज सिंह, डॉ राजीव, आलोक ठाकुर, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, रीता मिश्रा, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, राजीव कुमार सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिलेश सिंह, संजीत चौरसिया, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, उज्जवल सिंह, मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, मुचिराम बाउरी, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, पोरेश मुखी व अन्य मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें