Jamshedpur : भारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के खिलाफ गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में गोलमुरी मार्केट क्षेत्र में आयोजित किया गया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने भारतीय प्रवासियों को क्रूरतापूर्ण तरीके से अपमानित करते हुए. हवाई जहाज में हथकड़ी लगाकर मानवता के आचरण के खिलाफ में अपने कृत्य का प्रदर्शन किया. इस आचरण से भारतियों के सम्मान को ठेस पहुँचा है. अमेरिकी सैन्य विमान में प्रवासियों को जबरन हथकड़ी लगाकर वापस भेजे जाने पर घोर रोष व्यक्त किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

देश का अपमान नही सहेंगे. भारत का एक-एक नागरिक भारत का स्वाभिमान है. इस अमानवीय घटनाक्रम में मोदी सरकार के कृत्य ने गैरजिम्मेदाराना हरकत कर पराकाष्ठा पार कर दिया है कि जब प्रवासित भारतीय को भारत के विमानतल पर उतारा गया, तो उन्हें कैदी वाहन में लेजाया गया.

आज मोदी सरकार के गलत विदेश नीति के कारण प्रवासित भारतीयों का बड़ा अपमान हुआ है.

प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, अतुल गुप्ता, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, रविन्द्र मौर्या, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह, रविंद्र मौर्या, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, विनोद यादव, अखिलेश यादव, कुमार गौरव, हरिहर प्रसाद, राहुल गोस्वामी, राजेश कुमार टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष, अरुण बारीक, कुलदीप सिंह, जसवीर सिंह, ओमप्रकाश यादव, मृत्युंजय प्रमाणिक, सुशील घोष, बंटी सिंह राजपूत, प्रवीण महानन्द, दुर्गा प्रसाद, धीरज कुमार, त्रिनाथ, पी सी स्वामी, अशोक शर्मा, मनोज सिंह, निखिल कुमार, सचिन कुमार सिंह शामिल हुए.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें