Jamshedpur : कल्पना सोरेन को जनता ने स्वीकार कर भाजपा की साजिश को नाकाम कर दिया : सुधीर कुमार पप्पू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर ईडी ने जेल भेजा। इस परिस्थिति में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पार्टी और सरकार को बचाने और राजनीतिक चुनौती को स्वीकार करते हुए गांडेय विधानसभा के उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। बधाई देते हुए सामाजिक चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि इतना ही नहीं हेमंत सोरेन की कमी को दूर करते हुए बीते लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में जनसभा की और इंडिया गठबंधन की बैठकों में शामिल होकर महिला शक्ति का परिचय दी।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : रंजीत सरदार हत्या में फरार चल रहे गणेश सिंह के घर पुलिस ने साटा इश्तेहार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आगे कहा कि कल्पना सोरेन ने मोदी सरकार की साजिश को नाकाम करते हुए झारखंड में भाजपा को बैकफुट पर लेकर खड़ी कर दी। जब लोकसभा का चुनाव चल रहा था कल्पना सोरेन ने दर्जनों जनसभा में भाजपा द्वारा की जा रही अत्याचार को बताया इसी का नतीजा है कि जनजातीय सीटों पर भाजपा को पराजय मिली। झारखंड की जनता को कल्पना सोरेन से भविष्य में काफी उम्मीदें हैं।

मोदी और शाह की जोड़ी ने साजिश कर हेमंत सोरेन को जेल तो भिजवा दिया परंतु झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनाधार में कोई फर्क नहीं पड़ा और नहीं पड़ेगा। आज प्रदेश में भाजपा के पास ऐसा कोई नेता नहीं है जो कल्पना सोरेन को चुनौती दे सके। आने वाले वक्त में झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा। आगामी विधानसभा में कल्पना सोरेन की नेतृत्व में महा गठबंधन की दमदार उपस्थिति होना तय है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें