Jamshedpur : जनसमस्या समाधान को लेकर फिर आगे आईं पूर्णिमा मलिक, निजी खर्च से कराई जाम नाली की सफाई

SHARE:

परसुडीह करनडीह फाटक स्थित लाइन टोला में कई महीनों से जाम नाली से लोग थे परेशान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में परसुडीह करनडीह फाटक स्थित लाइन टोला में कई महीनों से नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन सहित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो गई थी, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध एवं गंदगी का माहौल बना हुआ था।

स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च से जाम नाली की सफाई कराई। सफाई कार्य के बाद नाली का पानी सुचारू रूप से बहने लगा, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं स्वच्छता के लिए वे लगातार कार्य करती रहेंगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाती रहेंगी।

सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा, “जनसेवा ही हमारा संकल्प है। आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। पूर्णिमा मलिक लगातार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही हैं और आगे भी जनता के हित में इसी तरह सेवा का कार्य जारी रहेगा।”

सफाई कार्य के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्णिमा मलिक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें