WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अपनी बहन को रघुवर दास ने दी विदाई, कई हुए शामिल, उधर, उलीडीह के पूर्व मंडल अध्यक्ष का भी निधन

SHARE:

भाजपा सीतारामडेरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा साहू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी गयी अंतिम विदाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सीतारामडेरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं भुइयांडीह कालिंदी बस्ती निवासी कृष्णा साहू बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। 73 वर्षीय कृष्णा साहू का भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम यात्रा में ओडिशा के कार्यवाहक राज्यपाल एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया एवं दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की। कृष्णा साहू को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे ने दी। इससे पहले, भाजपा नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वहीं, बुधवार सुबह उनके निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक जताया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कृष्णा साहू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। पार्टी के अभिभावक के रूप में उनकी कमी हमेशा रहेगी। कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन जनता के हित के लिए समर्पित रहा। सुधांशु ओझा ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ है। ज्ञात हो कि कृष्णा साहू पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बाद सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ उनकी बचपन से मित्रता थी, युवास्था में भी दोनों ने साथ मिलकर राजनीति की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का हुआ अंतिम संस्कार, बहन के आंचल में मां का स्नेह पाकर बड़े हुए थे रघुवर दास

बुधवार का दिन ओडिशा के कार्यवाहक राज्यपाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए जीवन के सबसे भावुक पल में से एक रहा, जब उन्होंने अपनी बड़ी बहन प्रेमबती देवी को अंतिम विदाई दी। प्रेमबती देवी को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे परमानंद साहू ने दी। स्वर्णरेखा स्थित बर्निंग घाट पर हुआ यह अंतिम संस्कार न केवल एक पारिवारिक शोक था, बल्कि एक ऐसे रिश्ते की भी अंतिम विदाई थी जो मां और बेटे जैसा था। रघुवर दास ने हमेशा अपनी बहन को मां के रूप में देखा और अपनी बहन के आंचल से मां के जैसा स्नेह और वात्सल्य पाकर आगे बढ़ते रहे। अंतिम यात्रा के दौरान हर चेहरा गम में डूबा हुआ था। एग्रिको स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर अन्य राजनीतिक दलों और कॉर्पोरेट जगत के लोग, सभी ने प्रेमबती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व ने हर किसी को छू लिया था। रघुवर दास, जो सार्वजनिक जीवन में अपने धैर्य, कड़े फैसले और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं, इस पल में अपने आंसू रोक नहीं सके। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि प्रेमबती देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हमेशा प्रोत्साहित किया और उनकी उनकी सफलता में मां जैसी भूमिका निभाई।

इस दौरान पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आस्तिक महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, अमित सिंह, शिवशंकर सिंह, विजय आनंद मुनका, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिंह, सुरेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा व परिवारजन समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर