Jamshedpur : जुगसलाई में राजस्थानी पर्व सिंधारा तीज उत्सव 7 अगस्त को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राजस्थानी पर्व सिंधारा तीज उत्सव 7 अगस्त बुधवार को जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थिति श्री रानी सती दादी जी मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. इसके तहत दोपहर 3:00 बजे से श्री रानी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ होगा. इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री रानी सती दादी मंदिर जुगसलाई में श्री रानी सती सत्संग समिति जुलाई की बैठक समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए अनिल अग्रवाल ने कहा कि मंगल पाठ में 108 महिलाओं द्वारा सामूहिक पाठ होगा. इसके बाद समिति के कलाकारों, बैजनाथ शर्मा, जगदीश शर्मा, सुधीर शर्मा, द्वारा मंगल पाठ के बाद भजनों का कीर्तन होगा. मंगल पाठ के लिए जमशेदपुर की मशहूर भजन गायिका एवं मंगल पाठ वाचक सुनीता गोविंद भारद्वाज एंड टीम द्वारा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Jamshedpur : इस्ट प्लांट बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित,256 लोगो ने कराई जांच

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अदिति भारद्वाज द्वारा भजन कीर्तन एवं मंगल पाठ वाचन करेंगी. कोलकाता के कलाकारों द्वारा दादी जी का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा. अखण्ड ज्योति, मेहंदी उत्सव, एवं गजरा उत्सव, चुनरी उत्सव, कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने कहा कि ये सिंधारा तीज उत्सव झूला उत्सव एवं मंगल पाठ 23वां झूला उत्सव होगा. अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति के अजय कुमार अग्रवाल ने किया. बैठक में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया, बैजनाथ शर्मा, कमल अग्रवाल, गोविंद भारद्वाज, विनोद कुमार गर्ग, दीपक गोयल, अश्विनी अग्रवाल, दिलीप केडिया, राजेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, जगदीश शर्मा, सुधीर शर्मा, मनीष केडिया, दिलीप अग्रवाल, दिलीप कुमार रिंगसिया, राजेश कुमार कसेरा, विनोद कुमार अग्रवाल, अवतार सिंह, अरूण अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पारस अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सुनील चौधरी, जगदीश प्रसाद शर्मा, इत्यादि सदस्य उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई के प्रेस – प्रभारी गोविंद भारद्वाज ने दी.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें