फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में राउंड टेबल JGSRT-224 की 14वीं वार्षिक आमसभा बुधवार को आयोजित हुई. इस अवसर पर संगठन के नए कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई और औपचारिक रूप से उन्हें पदभार सौंपे गये. इस क्रम में विवेक नरेड़ी को वर्ष 2025-26 के लिए चेयरमैन नियुक्त किया गया. सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विवेक नरेड़ी अब टेबल की कमान संभालेंगे.

वहीं नयी कार्यकारिणी में आशिष चौधरी को वाइस चेयरमैन, निखिल खेतान को सचिव, मोहित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और अक्षय गोयल को इमीडिएट पास्ट चेयरमैन घोषित किया गया. अक्षय गोयल को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. एजीएम के दौरान सदस्यों और उनके परिवारों ने एक साथ मिलकर संगठन की उपलब्धियों को साझा किया और आने वाले वर्ष के लिए योजनाएं बनाईं. नई टीम ने शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता के मूल उद्देश्य को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्धता जताई.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version