Jamshedpur : त्याग तपस्या और बलिदान कांग्रेस की है यही पहचान : केशव महतो कमलेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत दो विधानसभा क्षेत्र में “जनसंवाद लक्ष्य 2024” का आयोजन जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र बिरसा मुण्डा टाऊन हाॅल सिदगोड़ा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उपस्थित हुए।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश नेता रमा खलको, सीड्ब्लूसी सदस्य तीन राज्य प्रभारी डाॅ अजय कुमार, रियाज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, प्रदेश महासचिव बिजय खान, अमरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहू, सामंता कुमार, काल्टू चक्रवर्ती, के के शुक्ल, अवधेश सिंह ने हिस्सा लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जन संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केशव महतो कमलेश सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता को “त्याग तपस्या और बलिदान कांग्रेस की है यही पहचान” का महत्व बताते हुए कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री के पद को त्याग कर महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया।

कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमारे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर पदयात्रा कर महान तपस्या हम लोगों के बीच में कर एक विशाल पैदा किया है। उसी प्रकार बलिदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश को एकजुट रखने के लिए गोलियों से छलनी होना पसंद किया।

इस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी देश के रक्षा के लिए उन्हें बम से उग्रवादी ने उड़ा दिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास 139 साल पुराना है, किसकी रक्षा करना कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं का कर्तव्य होता है। हर हाल में एक-एक कांग्रेसियों को अनुशासन का पालन करना है यही कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डाॅ अजय कुमार ने कहा कि विगत दिनों लाल बाबा के व्यापारी के बाउंड्री को तोड़ने का फरमान आया। इसमें भाजपा के नेताओं का संलिप्ता नजर आई और कुछ लोग भाजपा के व्यापारी हैं। विरोध करने में पीछे रह गए ना सांसद आए ना वर्तमान विधायक सरयू राय आए। इस दोहरी चरित्र को अब जमशेदपुर के लोग समझ गए हैं।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का कारवां चल चुका है। हर हाल में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से जीत हासिल कर दिखाएंगे। मैं इस मंच से प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन देना चाहता हूं, इस विधानसभा क्षेत्र से एक-एक कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी ने वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं ने कमर कस लिया है। आम जनता के बीच दिन रात लगे हुए हैं। हम सभी मिलकर जमशेदपुर पूर्वी से इस बार हर हाल में कांग्रेस पार्टी का विधायक जीत कर देंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, राकेश कुमार तिवारी, प्रदेश महामंत्री विजय खान, सामंता कुमार, काल्टू चक्रवर्ती, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, बृजेंद्र तिवारी, अरुण कुमार सिंह, शशी कुमार सिन्हा, धर्मा राव, राजेश कुमार, संजय घोष, संजय कुमार, महेंद्र पाण्डेय, सफी अहमद खान, अमरजीत नाथ मिश्रा, जवाहरलाल, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन खान, अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सोनकर, अमित राय, प्रिंस सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, श्री राम साहू, इंदू भूषण यादव, विजय यादव, बबलू झा, अफसर इमाम, नलिनी सिन्हा, रीता शर्मा, राजा सिंह, राजकुमार वर्मा, रविंद्र मौर्य, हरिहर प्रसाद, उदय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, एसपी सिंह, मनोहर सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, राज किशोर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, गुरुपदो गोराई, सत्यम सिंह, रंजीत सिंह, 

सभी नेताओं का प्रोटोकॉल के तहत स्वागत कार्यक्रम गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अतुस गुप्ता सहित पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष एवं प्रखण्ड के पदाधिकारी ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अतुल गुप्ता ने किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें