Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी का सोमवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रायपुर में चल रहा था।

अपने पीछे उन्होंने तीन बच्चों का पूरा परिवार छोड़ा है। मिलनसार स्वभाव के जसबीर सिंह गांधी के निधन की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार जसबीर सिंह गांधी कमिटी के एक बेहद सक्रिय और समर्पित सदस्य थे। उनका सहज और मिलनसार स्वभाव सभी को आकर्षित करता था। उनका अचानक चला जाना पूरे सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

उनका अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके आवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। जमशेदपुर के विभिन्न सिख संगठनों और सामाजिक संगठनों ने सरदार जसबीर सिंह गांधी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें