Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Samagam : साकची गुरुद्वारा में रविवार को प्रातःकाल बहेगी गुरबाणी की अमृतधारा

SHARE:

साकची गुरुद्वारा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब साकची में रविवार, 12 जुलाई को प्रातःकालीन “आसा की वार” कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पावन समागम गुरुद्वारा परिसर में सुबह 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची द्वारा अमृतवेला परिवार के सहयोग से आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में गुरसिख कीर्तनी जत्था अमृतवेला परिवार अपनी मधुर गुरबाणी एवं शबद कीर्तन की प्रस्तुति देगा। प्रभात बेला (अमृतवेला) में होने वाला यह आयोजन सिख परंपरा के अनुरूप नाम सिमरन, गुरु भक्ति और आत्मिक शांति का अद्भुत वातावरण निर्मित करेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

आयोजन की तैयारियों के संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “आसा की वार केवल एक कीर्तन नहीं, बल्कि गुरबाणी के माध्यम से हमारी सोई हुई आत्मा को जागृत करने का दिव्य अवसर है। सभी श्रद्धालु अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर प्रभात बेला में गुरु घर अवश्य पहुंचें और इस पावन रस का आनंद लें।”

वहीं महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक समागम समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कीर्तन दरबार संगत को नई आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से ओत-प्रोत करेगा।

कीर्तन दरबार के समापन पर अरदास के बाद संगत के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई है। गुरुद्वारा कमिटी ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की मर्यादा बनाए रखने और गुरबाणी का लाभ लेने का आग्रह किया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर