WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: ‘यात्रा’ संस्था ने बुजुर्ग महिला को दिलाया वृद्धाश्रम में सुरक्षित आश्रय, रीना सिंह की पहल बनी सहारा

SHARE:

यात्रा संस्था

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील पहल से मानवता की मिसाल पेश की है। संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह के प्रयासों से एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित आश्रय और बेहतर देखभाल के लिए वृद्धाश्रम में स्थान दिलाया गया।

बुजुर्ग महिला की विषम परिस्थितियों और देखभाल की आवश्यकता को देखते हुए रीना सिंह ने व्यक्तिगत पहल करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं। इसके बाद महिला को सुरक्षित रूप से वृद्धाश्रम में स्थानांतरित किया गया, जहां उन्हें नियमित भोजन, सुरक्षित आवास, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल तथा सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि समाज के किसी भी बुजुर्ग को स्वयं को असहाय, उपेक्षित या अकेला महसूस नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा, सुरक्षा तथा सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” अपने स्थापना काल से ही जरूरतमंद, असहाय और वंचित लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था के सदस्य सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की भावना के साथ समाज के कमजोर वर्गों तक मदद पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

रीना सिंह ने कहा कि भविष्य में भी संस्था इसी समर्पण और संवेदनशीलता के साथ मानव सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी तथा जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर संस्था की सदस्य रिंकी अग्रहरी, चिंटू सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और इस मानवीय पहल की सराहना की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर