फतेह लाइव, रिपोर्टर।
गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव रविवार को बड़े पैमाने पर मनाया गया। सबसे पहले श्री अखंड साहेब का भोग उपरांत ज्ञानी मनप्रीत सिंह ने गुरवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर केंद्रीय कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह महासचिव, अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू आदि को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरुग्रंथ साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल करने का अनुरोध किया एवं समाज सुधार हेतु बनाए गए नियमों का पालन करने का अनुरोध भी किया। इस धार्मिक समागम का संचालन गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान लखविंदर सिंह एवं धन्यवाद गुरचरण सिंह टीटू ने किया।
अखंड पाठ की सेवा के लिए जसपाल सिंह, निशान साहेब के चोले की सेवा के लिए पत्रकार चरणजीत सिंह और निशान साहेब चढ़ाने के लिए जगत सिंह गोलू को सरोपा देकर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरपर्सन सरदार इंद्रजीत सिंह, परसुडीह प्रधान रणजीत सिंह माथारू, सरजामदा गुरुद्वारा के प्रधान रविंद्र सिंह, जसपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरपर्सन सुखजीत कौर, स्त्री सभा की प्रधान परमजीत कौर, ग्रंथी गुरमीत कौर, तृप्ता कौर, नौजवान सभा के जितेंद्र सिंह छोटू एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे।
बिरसानगर गुरुद्वारा में संगत ने गुरु दरबार में भरी हाजरी
बिरसानगर गुरुद्वारा में भी श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया। इस मौके पर सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कुलदीप सिंह बुग्गे, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, रणजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू  को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
धार्मिक समागम का संचालन महासचिव परमजीत सिंह, रोशन एवं धन्यवाद चेयरपर्सन  सुच्चा सिंह ने किया। इस मौके पर जोगिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह, सिख नौजवान सभा के प्रबंधक एवं कई अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में गुरु का अटूट लंगर बांटा गया।
गम्हरिया गुरुद्वारा में भी रही प्रकाश पर्व की धूम

गम्हरिया सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा कमेटी एवं सिख स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस मौके पर सिख नौजवान सभा द्वारा केंद्रीय कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, चंचल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसपाल सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पतवंत सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सिख नौजवान सभा के प्रधान जगजीत सिंह जग्गी द्वारा किया गया। इस विशेष मौके पर गम्हरिया गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान इंद्रजीत सिंह, चंचल सिंह, सतवंत सिंह, निर्मल सिंह, सौदागर सिंह, जरनैल सिंह, भूपेंद्र सिंह, स्त्री सभा की प्रधान राजेंद्र कौर आदि कई लोग उपस्थित थे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version