Jamshedpur : सांझी आवाज ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष का किया स्वागत, साकची गुरुद्वारा में भी भरी हाजरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सामाजिक सौहार्द के लिए काम करने वाली संस्था “सांझी आवाज” ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मठारू के शहर आगमन पर शनिवार को उनका स्वागत स्थानीय परिसदन में किया।

इस दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सरदार सतबीर सिंह सोमू ने सिखों की सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक पहलुओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर बल दिया और उन्होंने सुझाव दिया की बहुत सारी अल्पसंख्यक संस्थाएं काम कर रही हैं और उन्हें अभी तक प्रमाण पत्र विभाग की ओर से नहीं दिया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर टीनप्लेट खालसा स्कूल के पूर्व सचिव गुरदीप सिंह काके, वीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह रिंकू, टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह, पर्वतारोही एवं अभिनेता गुरशरण सिंह भामरा, खालसा क्लब के पूर्व सचिव परविंदर सिंह एवम विभिन्न गुरुद्वारा समितियां के पदधारी उपस्थित थे।

शहर आगमन पर शनिवार की रात को आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू के साथ इन्होंने साकची गुरुद्वारा में आयोजित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश को समर्पित गुरु दरबार में हाजिरी भी भरी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें