Jamshedpur : झारखंड में भाजपा की एनडीए के साथ सरकार बनना तय : सांवर लाल शर्मा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक सांवर लाल शर्मा ने झारखंड में संपन्न प्रथम चरण के चुनावों से आकलन करते हुए दावा किया कि इस बार के चुनावों में झारखंड के मतदाताओं ने झारखंड की जेएमएम सरकार की असफलताओं से त्रस्त होकर मौजूदा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को हटा कर नयी सरकार बनाने के लिए भारी संख्या में भाजपा, एनडीए प्रत्याशियों को वोट दिया है एवं होने वाले दूसरे चरण के चुनावों में भी भाजपा को ही मत देने का मन बना लिया है।

भाजपा नेता सांवर लाल शर्मा ने कहा कि इस बार झारखंड विधानसभा के चुनाव होना तो एक संवैधानिक प्रक्रिया मात्र थी। आम जनता ने इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार एनडीए के साथ पहले ही बनाने का मानस बना लिया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वरिष्ठ भाजपा नेता सांवर लाल शर्मा ने दावा किया है कि इस बार हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव में एन डी ए के साथ भाजपा को 50 से अधिक सीटें मिलना तय है। फलस्वरूप इस बार झारखंड में भाजपा की बहुमत की सरकार एन डी ए के साथ बनना सुनिश्चित है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें