Jamshedpur : बिरसानगर में एसडीओ ने मारा छापा, गांजा और नकद जब्त, पिता गिरफ्तार, पुत्र फरार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 8 मोची बस्ती निवासी देव कुमार गुप्ता के घर गुरुवार शाम धालभूम एसडीओ पारुल सिंह ने बिरसानगर पुलिस के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके से 10.890 किलो गांजा बरामद किया गया. वहीं 44 हजार रुपये भी जब्त किए गए है. एसडीओ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांजा बेचा जा रहा है. इसके बाद पहले उन्होंने इसका सत्यापन किया और फिर बिरसानगर पुलिस की सहायता से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान देव कुमार गप्ता को गिरफ्तार किया गया है, जबकि देव का बेटा मनीष फरार हो गया.

यह भी पढ़े : उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में लगाई हाजिरी,विधि विधान से की पूजा-अर्चना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

देव की पत्नी ने छापेमारी का किया विरोध
एसडीओ पारुल सिंह जैसे ही छापेमारी करने के लिए देव के घर में घुसी वैसे ही पहले तो देव की पत्नी ने गांजा से भरा झोला छूपाने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान देव की पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान बैग से कुल 10.890 किलो गांजा बरामद किया गया. छापेमारी की वीडियोग्राफी करने के बाद पुलिस देव कुमार को अपने साथ ले गई. पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें