Jamshedpur : एसडीओ ने टेल्को आजाद मार्केट पटवारी मेडिकल में अवैध नशीली दवाएं जब्त की, जाल बिछा के पकड़ा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को स्थित आजाद मार्केट के पटवारी मेडिकल में धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पारुल सिंह ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाएं जब्त की हैं। एसडीओ को कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि इस मेडिकल स्टोर से युवाओं को नशे के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं की बिक्री की जा रही है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : तारकंपनी सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी का भूमिपूजन समारोह संपन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस सूचना की पुष्टि के लिए एसडीओ ने एक व्यक्ति को गुप्त रूप से दुकान पर भेजकर जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद, स्थानीय थाना की सहायता से दुकान की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें नाइट्रोजन 10 की एक पत्ती और एक कोरेक्स सिरप ही बरामद हुआ।

हालांकि, जांच के कुछ समय बाद ही एसडीओ को सूचना मिली कि दुकान के पीछे बने गोदाम और कार्यालय में बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं छुपाकर रखी गई हैं। इस पर उन्होंने ड्रग्स इंस्पेक्टर इब्राहिम आलम के साथ एक बार फिर छापेमारी की। जब दुकानदार ने गोदाम और कार्यालय की चाबी देने से मना कर दिया, तो ताले तोड़कर गोदाम और कार्यालय खोला गया। वहां से 137 डिब्बे नशीली दवाएं बरामद की गईं।

बरामद दवाओं की सूची बनाने के बाद, एसडीओ ने दुकानदार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है। एसडीओ पारुल सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें