फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर जिला बार संघ को साल के पहले दिन ही दुख की खबर आई. जब उन्हें पता चला कि जमशेदपुर वरिष्ठ अधिवक्ता का आकस्मिक निधन होने की जानकारी मिली. अधिवक्ता बिजन कुमार दत्ता जो वर्ष 2012 में जमशेदपुर जिला बार संघ के नियमित प्रैक्टिस के लिए अपना नामांकन दाखिल किये हुए चैंबर बिल्डिंग के टेबल नंबर 12 पर बैठते थे. बहुत ही मृदु भाषी और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. न्यायालय बंद होने के बाद वह अपने गांव मिदनापुर पश्चिम बंगाल में गए थे.

वहां मॉर्निंग वॉक करने के दौरान सड़क दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई और बांकुड़ा स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज हुआ. जहां सोमवार की देर रात उनका निधन हो गया. मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम किया गया. वे वर्तमान में कदमा भाटिया बस्ती जमशेदपुर में रहते थे. बुधवार को उनका अंत्येष्टि कार्यक्रम भी हो गया. जमशेदपुर जिला बार संख्या के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह को इसकी जानकारी प्राप्त हुई.

सभी ने काफी दुख प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बताया कि 2 जनवरी 2026 को न्यायालय वर्ष के पहले दिन खुल रहा है. वह लोग आपस में अपना बैठक करेंगे और उसके बाद अधिवक्ता को मरणोपरांत श्रद्धांजलि देने हेतु विधिक कार्यवाही भी करेंगे. अधिवक्ता अक्षय कुमार झा पूर्व कार्यकारिणी सदस्य जमशेदपुर जिला बार संघ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version