फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके तीन शिष्यों की शहादत की 350वीं शताब्दी समारोह को समर्पित देश भ्रमण पर निकली जागृति यात्रा बुधवार शाम को सोनारी डोबो पुल के पास गई. यहां सोनारी गुरुद्वारा कमेटी ने संगत और यात्रा में शामिल पदाधिकारियों के सम्मान में विशेष आयोजन किया था. झारखंड सिख कोर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारी भी यहां मौजूद रहे और सेवा में हाथ आगे किये.

इस दौरान सोनारी गुरुद्वारा के कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह बिरदी, गुरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, रविंदर सिंह रवि, दीदार सिंह, सतबीर सिंह सत्ते, और झारखंड सिख समन्वय समिति के संरक्षक गुरमुख सिंह मुखे, अध्यक्ष तारा सिंह, त्रिलोक सिंह, जसबीर सिंह पदरी, इन्दर सिंह इंदर तथा सैकड़ों सदस्य सेवा में शामिल थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version