समिति ने तैयारियों और सफलता को लेकर लिए कई निर्णय, जयमंगला बाबा के सान्निध्य में होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सामुदायिक भवन, न्यू केबुल टाउन, गोलमुरी में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति की ओर से बीते दो रविवारों को महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में महायज्ञ की व्यापक तैयारियों और सफलता के निमित्त कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

महायज्ञ के संरक्षक परमश्रद्धेय जयमंगला बाबा ने यज्ञ का नाम “श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ” एवं इसकी तिथि 23 अप्रैल से 1 मई 2026 घोषित की। बैठक में यज्ञ स्थल की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करते हुए बाबा का आसन, कथा मंच, भंडारा स्थल, स्टोर, पार्किंग, शौचालय एवं प्रवेश द्वार को चिन्हित किया गया।

इसके साथ ही, महायज्ञ में 108 मूर्तियों के चयन एवं स्थापना स्थल का निर्धारण किया गया। कलश यात्रा के लिए बिरला मंदिर से यज्ञ स्थल तक का मार्ग तय किया गया। शहर एवं विभिन्न कॉलोनियों से सहयोग जुटाने हेतु जनसहयोग टीम का गठन किया गया। प्रतिदिन भोग-प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर, रसीद, साफ सफाई, निमंत्रण पत्र वितरण एवं मीडिया के समन्वय हेतु अलग टीम बनाई गई। जयमंगला बाबा ने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ में सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भगवान की कृपा से यह महायज्ञ भव्य, दिव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे

23 अप्रैल: कलश यात्रा
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से न्यू केबुल टाउन के यज्ञ स्थल तक

23 से 30 अप्रैल: प्रवचन एवं भंडारा
अपराह्न 3:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

1 मई: मुख्य यज्ञ एवं महाप्रसाद
रात्रि 10:00 बजे से

1 मई: रामार्चा पूजा
सुबह 9:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version