Breaking News
Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग Jamshedpur : मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Sikh Family Accident : सड़क दुर्घटना में वीटीआई के पूर्व प्रिंसिपल मनमोहन सिंह घायल

SHARE:

लुधियाना में बेटी की शादी कर लौट रहे थे टाटा, पत्नी की मौत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर रामगढ़िया सभा द्वारा संचालित वीटीआई (विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट) के पूर्व प्रिंसिपल सरदार मनमोहन सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी डॉली सिंह की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जो डीबीएमएस स्कूल की टीचर है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी बेटी की शादी लुधियाना में की है. वहां से वह अपने पत्नी, रिश्तेदारों के साथ लौट रहे थे. मनमोहन सिंह की ससुराल रांची में है और वहीं उन्होंने अपनी कार खड़ी कर रखी थी.

पत्नी डॉली सिंह के भाई सरदार बब्बू सिंह ने बताया कि मनमोहन सिंह की तबीयत इन दोनों खराब भी चल रही थी, फिर भी अपनी कार से लौट रहे थे.

साथ में उनकी भाभी रणजीत कौर पत्नी डोली कौर एवं भतीजा सुखदीप सिंह था.

बुंडू में कार पर से मनमोहन सिंह का नियंत्रण हट गया और कर पलट गई तथा डिवाइडर से जा टकराई. पत्नी सहित चारों को अपोलो अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टर ने जांच कर डोली कौर को मृत घोषित कर दिया. परिजन तीनों घायल को तुपुदाना देवानिका अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है.

डॉक्टर के अनुसार हेड इंजरी होने के कारण ही डोली कौर की मृत्यु हो गई.
मनमोहन सिंह कदमा गौतम अपार्टमेंट में रहते हैं. टाटा स्टील से सेवानिवृत होने के बाद अपनी सेवाएं विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट को दे रहे थे.

जैसे ही उनकी कार का नंबर वायरल हुआ तो रामगढ़िया सभा के महासचिव एवं कदमा गुरुद्वारा कमेटी के ट्रस्टी सरदार ताजबीर सिंह कलसी सक्रिय हुए. उन्होंने पहले फोन किया फिर उनके आवास पर चले गए और वहां से मिली जानकारी को शेयर किया. मनमोहन सिंह की पत्नी के निधन पर रामगढ़िया सभा के प्रधान सरदार केपी एस बंसल, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह, पूर्व महासचिव सुखविंदर सिंह, कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह एवं अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर