फतेह लाइव, रिपोर्टर।
झारखंड के साथ साथ देश विदेशों में अपने कथा वचनों से लोकप्रिय हुए जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की आंखों का सफल ऑपरेशन पिछले दिनों 16 अगस्त को हैदराबाद में हुआ। वहां एलवी प्रसाद आई हॉस्पिटल में चिकित्स्क डॉ सुबद्रा जलाली ने उनका सफल ऑपरेशन किया। उनकी आंखों में रेटिनल डिटैचमेंट (Retinal Detachment) की बड़ी समस्या आ गई थी, जिस कारण आंखों में बकल सर्जरी करनी पड़ी।

इसे लेकर वह पिछले 15 दिनों से शहर से बाहर थे। पहले उन्होंने रायपुर में इलाज कराया, जहां सफलता नहीं मिलने पर उन्हें हैदराबाद भेज दिया गया। वहां 16 अगस्त को उनकी आंखों का सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ। आज रविवार को वह जमशेदपुर शहर लौट रहे हैं।
आपको बता दें कि हैदराबाद जाने के कुछ दिन पूर्व ही वह थाईलैंड समेत आसपास में सिखी का प्रचार चलाके करीब दो महीने बाद जमशेदपुर आये थे, जिसके बाद उन्हें आंखों की समस्या से गुजरना पड़ा। बहरहाल, उनके सफल ऑपरेशन को लेकर देश विदेश में बस रही संगत का आशीर्वाद दिखाई दिया। फतेह लाइव के द्वारा प्रचारक जमशेदपुरी ने देश विदेश में बस रही संगत का धन्यवाद किया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उनके आशीर्वाद और श्री गुरूग्रंथ साहेब की कृपा और शुभचिंतकों की अरदास के चलते ही आज वह स्वस्थ होकर स्वदेश लौट रहे हैं। बहुत जल्द ही प्रचारक जमशेदपुरी संगत के बीच गुरवाणी के अनुसार वचनों के जरिये संगत को निहाल करेंगे।









































