Jamshedpur : कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण

SHARE:

  • बिरसानगर क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ती ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से शहर की समाजिक संस्था लोक समर्पण के द्वारा रविवार को बिरसानगर क्षेत्र में कंबल वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में बिरसानगर स्थित 1बी हरि मंदिर माछपाड़ा में स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास के संग संस्था के सदस्यों ने पांच सौ से अधिक लोगों को कंबल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने स्थानीय लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संस्था लोक समर्पण के द्वारा जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों की लगातार सेवा की जा रही है। बढ़ते ठंड के मद्देनजर लोगों को ठंड से बचाव हेतु संस्था के युवा सदस्य लगातार जरूरतमंदों के बीच जाकर कंबल सेवा के जरिये उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण का कार्य आगामी दिनों में भी सुचारू रूप से निरंतर जारी रहेगा। वहीं, कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। सभी ने इसके लिए संस्था का आभार जताया।

इस दौरान स्थानीय रुनू यादव, कन्हाई दास, नंदिता, मनोज गोप, गौतम गोप, तापस दास, मनीष सिंह, साहिल शर्मा समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू, दीपक सिंह, रितेश दत्ता, सुभाष मुखी, गौरव कुमार, मिंटू अग्रवाल व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें